फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: अतिक्रमण पर निगम कमिश्नर सख्त, दुकानदारों के चालान काटे, वसूला जुर्माना

Fri, 29 Dec 2023 09:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

निगमायुक्त एवं कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली निगम के अतिक्रमण दस्ते के साथ गांधीगंज क्षेत्र में पहुंचे। दुकानों के बाहर रखे हुए सामान को जब्त करने के निर्देश दिए। दो दुकानदारों पर 2-2 हजार रुपये के चालान करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण पर सख्ती करते हुए निगमायुक्त ने सात दुकानदारों पर कुल 3500 रुपये के चालान किए। 
विज्ञापन
निगमायुक्त ने अतिक्रमण पर सख्ती दिखाई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा नगर निगम आयुक्त राहुल सिंह ने शुक्रवार को गांधीगंज क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। देर शाम निगमायुक्त एवं कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली निगम के अतिक्रमण दस्ते के साथ गांधीगंज क्षेत्र में पहुंचे। दुकानों के बाहर रखे हुए सामान को जब्त करने के निर्देश दिए। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया एवं व्यापारियों ने सामान को दुकानों के भीतर रखना प्रारंभ कर दिया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही आयुक्त ने गंदगी पाए जाने पर दो दुकानदारों पर 2-2 हजार रुपये के चालान करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण पर सख्ती करते हुए निगमायुक्त ने सात दुकानदारों पर कुल 3500 रुपये के चालान किए। इसके उपरांत आयुक्त ने निगम अमले सहित क्षेत्र का भ्रमण किया। आयुक्त ने एक निर्माणधीन भवन के आवासीय अनुज्ञा होने एवं उसके व्यवसायिक निर्माण पर कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। देर शाम हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोग प्रसन्न नजर आए एवं विशेष रूप से आयुक्त को रोक कर उनका धन्यवाद दिया।  इसके पूर्व निगम आयुक्त नागपुर रोड स्थित बोदरी पुल पहुंचे, जहां उन्होंने जारी पाइप लाइन शिफ्टिंग कार्य का निरीक्षण किया एवं इस कार्य को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

खुले में पशु मांस विक्रय पर प्रतिदिन जारी है कार्रवाई
नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर जोनल अधिकारी मुकेश चोखे सहित निगम अमले ने शिवनगर कॉलोनी, रेलवे क्रॉसिंग के पास खुले में मांस बेच रहे विक्रेताओं पर कार्रवाई की। इसमें दुकानों पर 4,000 रुपये की चालानी की। इस कार्रवाई में स्वच्छता निरीक्षक अरुण गढ़ेवाल, रामवृक्ष यादव , अतिक्रमण दल एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चिन्हित अवैध कॉलोनी पर होगी एफआईआर
नगर निगम द्वारा।लगातार अवैध कॉलोनियों के ले आउट को हटाने की कार्रवाई शहर में कराई जा रही है। इसके उपरांत हटाए गए ले आउट के 23 कॉलोनाइजर को कार्रवाई के लिए चिन्हांकित कर दिया गया है। शुक्रवार को कार्यपालन यंत्री एवं उपायुक्त ईश्वर सिंह चंदेली ने आदेश जारी करते हुए चिन्हित किए 23 कॉलोनाइजर के विरुद्ध वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 24 के लिए उपयंत्री राजवीर सिंह एवं कार्यालय अधीक्षक मोहन नागदेव तथा वार्ड क्रमांक 25 से वार्ड क्रमांक 48 हेतु उपयंत्री सचिन पाटिल एवं सागर पवार को निर्देशित किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें