फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara Accident News: अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत

Fri, 10 Jun 2022 03:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

सर्रा पिपरिया गांव का रहने वाला जीवनलाल पटेल नामक युवक गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लेकर तामिया गया था। लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और तामिया से देलाखारी के बीच खाई में जा गिरा। हादसे में जीवनलाल की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी तभी चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा। वहां से गुजर रहे बीएमओ चालक को बचाने खाई में भी उतरे, लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला तामिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि सर्रा पिपरिया गांव का रहने वाला जीवनलाल पटेल नामक युवक गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लेकर तामिया गया था। वहां भूसा खाली करने के बाद वो लौट रहा था। ट्रैक्टर की रफ्तार ज्यादा थी। तामिया से देलाखारी के बीच अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का कुंदा टूट गया और ट्रॉली वहीं रह गई और ड्राइवर जीवनलाल ट्रैक्टर के साथ खाई में जा गिरा। हादसे में जीवनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है, जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

इस सड़क हादसे के दौरान तामिया के बीएमओ विजय सिंह वहां से गुजर रहे थे। जैसे ही उन्होंने हादसा देखा तो बिना देर किए वो ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरे। लेकिन उसका उपचार शुरू हो पाता, इसके पूर्व ही ट्रैक्टर ड्राइवर जीवनलाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें