फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: बिजली का खंभा गिरने से बाइक सवार घायल; अपने घर जटाशंकर धाम जाने के लिए निकला था युवक

Tue, 18 Jul 2023 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

घायल युवक नत्थू ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर से जटाशंकर धाम जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे लगा बिजली का एक खंभा बारिश के कारण उसके ऊपर आ गिरा। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छतरपुर के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा का एक युवक अपने घर से जटाशंकर धाम जा रहा था। उसी वक्त रास्ते में उसके ऊपर बिजली का खंभा गिर गया। इस हादसे में युवक के पैर में चोट आई है। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


घायल युवक नत्थू (37) पुत्र बासी अहिरवार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर से जटाशंकर धाम जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे लगा बिजली का एक खंभा बारिश के कारण उसके ऊपर आ गिरा। गनीमत रही कि नत्थू ने खंभे को गिरते हुए देख लिया था। इस कारण समय रहते वह बाइक छोड़कर कूद गया और खंभा उसके शरीर पर गिरने की बजाय पैर पर आ गिरा। हादसे में नत्थू के पैर में चोट आई है। बिजावर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद नत्थू को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें