फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: तीन दिवसीय होली महा महोत्सव कल से, बालाजी को समर्पित होगा रंग-गुलाल; जानें क्या रहेगा खास

Tue, 11 Mar 2025 08:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Bageshwar Dham: कल से बागेश्वर धाम में तीन दिवसीय होली महा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। रंगों का यह पर्व होली हर वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा अनूठे अंदाज में मनाया जाता है। इस बार भी बागेश्वर धाम में विगत वर्षों की तरह विशाल आयोजन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
बाबा बागेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में होली महा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय महोत्सव कल बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। महोत्सव का शुभारंभ बालाजी सरकार को रंग-गुलाल समर्पित कर किया जाएगा। 

महोत्सव के पहले दिन जानी-मानी कथा वाचिका चित्रलेखा जी प्रवचन करेंगी, जबकि तीसरे दिन प्रख्यात कथा वाचिका प्राची देवी बागेश्वर धाम पधारेंगी। इस आयोजन में क्षेत्रीय कलाकारों के साथ-साथ देशभर से आए बागेश्वर धाम बगिया के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देशभर के भक्तों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मंगलकामना व्यक्त की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  महामहिम ने 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए    

जानकारी के अनुसार, बुधवार से तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हो रही है। सनातन धर्म में पर्व जीवन में उल्लास और आनंद का प्रतीक होते हैं। रंगों का यह पर्व होली हर वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा अनूठे अंदाज में मनाया जाता है। इस बार भी बागेश्वर धाम में विगत वर्षों की तरह विशाल आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में देशभर से शिष्य मंडल के सदस्य एवं बागेश्वर धाम से जुड़े अन्य भक्तजन भाग लेंगे।

महोत्सव में संतों की उपस्थिति के साथ-साथ राजपीठ से भी विशिष्ट जनों के आने की संभावना है। क्षेत्रीय कलाकारों के अलावा बागेश्वर धाम से जुड़े अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान परंपरागत गीतों और होली संगीत की धूम मचेगी। महाराज श्री ने सभी श्रद्धालुओं को महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें