फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: युवक का अजीबोगरीब दावा, कहा 28 बार डस चुके हैं नाग-नागिन, सांप का टैटू बनवाने के बाद छोड़ा पीछा

Tue, 06 Sep 2022 09:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के चंदला नगर पंचायत में रहने वाला एक युवक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, युवक का दावा है कि उसे नाग नागिन के जोड़े ने 28 बार डसा है।
विज्ञापन
दिनेश नामदेव ने शरीर पर सांप का टैटू बनवाया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक युवक ने अजीबोगरीब दावा किया है। युवक का कहना है कि उसके पीछे एक नाग-नागिन का जोड़ा पड़ा है, जो कि उसे 28 बार डस चुका है। किसी तरह बड़ी मुश्किल से जान बची है।
विज्ञापन


दरअसल मामला छतरपुर जिले से 70 किलोमीटर दूर स्थित चंदला नगर पंचायत क्षेत्र का है। गांव के दिनेश नामदेव ने अपने साथ होने वाली अजीबोगरीब घटना का खुलासा किया है। दिनेश नामदेव का कहना है कि एक नाग नागिन के जोड़े ने उसे करीब 28 बार डसा है। पहली बार उसने बरगद के पेड़ के पास से कुछ पत्थर उठाए थे, जिसके बाद उसे सांप ने डसा। इसके बाद से नाग-नागिन का जोड़ा मेरे पीछे पड़ गया। किसी तरह मैं अपनी जान बचाकर वहां से भागा और घर पहुंचा।  दिनेश नामदेव का कहना है कि नाग-नागिन के जोड़े ने उसे जंगल में, घर पर, खेलते वक्त समेत करीब 28 बार डसा है। सांप कई बार घर में भी घुस चुका है, जिसे घर वालों ने पकड़ा है।

टैटू गुदवाने के बाद सांप ने छोड़ा पीछा
दिनेश का कहना है कि नाग–नागिन के जोड़े से उसे बचाने के लिए उसके परिजन उसे कई धार्मिक स्थलों पर लेकर भी गए। सांपों के डर से उसने अपने शरीर पर सांप का टैटू गुदवाया। टैटू बनवाने के बाद से सांप का जोड़ा दिखाई तो देता है लेकिन अब उसे डसता नहीं है। इन दिनों छतरपुर के चंदला में ये मामला सुर्खियों में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें