फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज को ठंडी चाय पिलाने वाले को पहले दिया नोटिस, बाद में कलेक्टर ने किया निरस्त

Tue, 12 Jul 2022 04:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

सोमवार को CM शिवराज सिंह चौहान खजुराहो एयरपोर्ट पर अल्पविराम के लिये रुके थे। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा थे। इस दौरान CM को पिलाई गई चाय अमानक और ठंडी थी। ठंडी चाय परोसने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की गई है। हालांकि बाद में कलेक्टर ने इसे निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। 
विज्ञापन
खजुराहो एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजुराहो एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के सत्कार में लापरवाही करने वाले अफसर पर गाज गिरते-गिरते बची है। अधिकारी पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पहले तो कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, बाद में कलेक्टर ने एक और पत्र जारी कर नोटिस को निरस्त किए जाने के आदेश दिए। पूरे मामले में कांग्रेस चुटकी ले रही। 
विज्ञापन


दरअसल मामला सीएम शिवराज के खजुराहो दौरे से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि खजुराहो एयरपोर्ट पर CM शिवराज सिंह चौहान को ठंडी चाय परोसी गई थी। जिस पर राजनगर एसडीएम DP द्विवेदी ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राकेश कान्हूआ को कारण बताओ नोटिस जारी किया जिसमें तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। बाद में कलेक्टर संदीप जीआर की ओर से भी एक पत्र जारी किया गया, जिसमें कारण बताओ नोटिस को निरस्त करने का आदेश दिया गया। 

बता दें, रीवा जाते समय सोमवार को CM शिवराज सिंह चौहान खजुराहो एयरपोर्ट पर अल्पविराम के लिये रुके थे। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा थे। इस दौरान CM को पिलाई गई चाय अमानक और ठंडी थी। ठंडी चाय परोसने वाले अधिकारी पर कार्रवाई के लिए नोटिस दिया गया था। पूरे मामले में कांग्रेस हमलावर हो गई है। नरेंद्र सलूजा का कहना है कि मामले में काफी किरकिरी हुई है। कांग्रेस के विरोध के बाद कलेक्टर से आदेश जारी करवाकर नोटिस निरस्त कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें