फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये लिफाफा पाने की खुशी नहीं है..': गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के खिले चेहरे, 60 लाख रुपये के 300 मोबाइल बरामद

Thu, 02 Jan 2025 06:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur News: आप जो ये फोटो देख रहे हैं, इनमें लोग अपने हाथों में लिफाफा थामकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं पर ये लिफाफा पाने की खुशी नहीं है। 
विज्ञापन
गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के खिले चेहरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur News: आप जो ये फोटो देख रहे हैं, इनमें लोग अपने हाथों में लिफाफा थामकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं पर ये लिफाफा पाने की खुशी नहीं है। दरअसल, रायपुर पुलिस ने करीब 60 लाख रुपये के गुम हुए कुल 300 नग मोबाइल फोन को जब्त किया है। इसके साथ ही मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को सौंप दिया गया है। गुम मोबाइल फोन को देश के कई राज्यों से बरामद किया गया है। रायपुर पुलिस ने वर्ष 2024 में अब तक 2 करोड़ 25 लाख रुपये के कुल एक हजार 51 नग गुम हुए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपा है।

विज्ञापन




गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम की ओर से तकनीकी विश्लेषण कर वर्तमान में चला रहे मोबाइलधारक से गुम होने की मोबाइल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल रायपुर में जमा करने कहने पर मोबाइलधारक द्वारा मोबाइ फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर टीम के सदस्यों ने अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाइलधारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाइल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया। इसके बाद अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाइल फोन को कुरियर से भी मंगाया गया। इस दौरान कुछ मोबाइलधारकों को गुम मोबाइल चलाये जाने के बारे में बताये जाने पर उन्होंने खुद ही कुरियर किये।
विज्ञापन


रायपुर पुलिस ने ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से मोबाइल फोन बरामद किया है। वर्ष 2024 में अब तक 2 करोड़ 25 लाख रूपये कीमत के कुल 1051 नग गुम हुए मोबाइल फोन को मोबाईल फोन स्वामियों को वापस किया गया है। 
विज्ञापन


रायपुर पुलिस ने जनता से की अपील 
इसके साथ ही रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत www-ceir-gov-in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी दें। अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाइल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाइल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है। किसी व्यक्ति को कोई भी मोबाइल फोन लावारिस या अन्य हालत में मिले तो ऐसे मोबाइल को तरुंत कार्यालय साइबर सेल सिविल लाइन रायपुर में जमा करें दें। ऐसे मोबाइल फोन जमा करने वाले व्यक्ति को रायपुर पुलिस सम्मानित करेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें