फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम उषा योजना: कबीरधाम को मिली 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति, सांसद ने पीएम का जताया आभार

Thu, 02 Jan 2025 06:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

केंद्र सरकार की पीएम-उषा योजना के तहत जिले को 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके लिए क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। 
विज्ञापन
सांसद संतोष पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए वर्ष 2025 में कबीरधाम जिले को एक बड़ी सौगात मिली है, जो जिले की बेटियों को हायर एजुकेशन से जोड़ने वाली है। केंद्र सरकार की पीएम-उषा योजना (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत जिले को 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके लिए क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। 

 

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि महिलाओं और बेटियों का सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीएम उषा योजना के तहत हमारे कवर्धा के पीजी कॉलेज में 10 करोड़ की सौगात मिली है। डबल इंजन भाजपा सरकार में प्रदेश के विकास, युवाओं के रोजगार, बेटियों और महिलाओं के सशक्तिकरण तथा वरिष्ठजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात मिल रही है। केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की विष्णुदेव सरकार लगातार विकास की गाथा लिख रही है। 

 

अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। उक्त राशि से छात्राओं के लिए जिले में पहली बार 300 बेड़ का हॉस्टल निर्माण किया जाएगा।खास बात यह है कि इस योजना में पूरे प्रदेश के सिर्फ तीन कॉलेज का चयन हुआ है। इसमें कवर्धा शामिल है। इसे लेकर वर्ष 2024 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को आदेश जारी हो गया है।

 

कवर्धा के पीजी कॉलेज परिसर में ही 300 बेड का हॉस्टल निर्माण होगा। इस हॉस्टल में कबीरधाम जिले की बेटी, जो कॉलेज की पढ़ाई कर रही है, उन्हें प्रवेश देंगे। हॉस्टल में विभिन्न महत्त्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें जिम, बेटियों की पढ़ाई के लिए डिजिटल लाइब्रेरी, विभिन्न सेमीनार के लिए वर्कशॉप, कोचिंग सेंटर के लिए रूम भी बनाए जाएंगे। इस कोचिंग सेंटर में कॉलेज की पढ़ाई के अलावा विभिन्न प्रकार की भर्ती परीक्षा को लेकर कोचिंग देने तक की सुविधा रहेगी। यह प्रोजेक्ट बेटियों को पढ़ाई के क्षेत्र के आगे लाने के लिए बनाया गया है। इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें