फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ‘मुस्कान अभियान’ के तहत लापता लड़की दिल्ली से मिली, पुलिस ने किया दस्तयाब

Mon, 19 Feb 2024 12:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP News: छतरपुर में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि 15 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में गत 15 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत लेकर पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत लड़की की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त लड़की दिल्ली में है।

विज्ञापन


आरोपी भी नाबालिग
नौगांव थाने की एक टीम को तत्काल दिल्ली रवाना किया गया, जोकि लड़की को सकुशल दस्तयाब कर वापस नौगांव लाई गई। महिला पुलिस अधिकारी ने लड़की के कथन लिए, मेडिकल परीक्षण कराया और इसके बाद लड़की को उसके परिजनों के हवाले किया गया। लड़की को भगा ले जाने वाला लड़का भी नाबालिग बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध धारा 366, 376(1), 376 (2एन) एवं पॉक्सो एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें