फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: देह व्यापार की शिकायतों पर स्पा सेंटर सहित एक दर्जन स्थानों पर छापे, छह युवक-युवतियां पकड़े

Wed, 19 Mar 2025 10:42 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में पुलिस ने देह व्यापार की शिकायतों पर स्पा सेंटरों और कुछ घरों पर छापेमारी कर 6-7 संदिग्ध युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। स्पा सेंटरों में उत्तर पूर्वी राज्यों की लड़कियां मिलीं। पूर्व में भी ऐसी कार्रवाई हुई थी, लेकिन कोई ठोस गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
देह व्यापार की शिकायतों पर पुलिस की जांच शुरू... स्पा सेंटर सहित एक दर्जन स्थानों पर छापे, आधा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में लंबे समय से देह व्यापार के अड्डों के संचालन और स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन के निर्देश पर बुधवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकी चौबे और निर्भया मोबाइल टीम प्रभारी एसआई नेहा गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने अनुराग सिटी सेंटर, पन्ना रोड, सागर रोड और देरी रोड के स्पा सेंटरों और कुछ घरों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलिस ने लूट का किया खुलासा, आठ हजार के इनामी 3 आरोपी गिरफ्तार

स्पा सेंटर और घरों की गहन जांच
छापेमारी के दौरान पुलिस ने हर कमरे की तलाशी ली, दस्तावेज जांचे और कर्मचारियों से पूछताछ की। उत्तर पूर्वी राज्यों की कई लड़कियां यहां काम करती मिलीं। इसके अलावा, कुछ घरों पर भी पुलिस ने दबिश दी, जहां बाहरी राज्यों की लड़कियां और संदिग्ध युवक पाए गए। पुलिस ने कुल 6-7 लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NGO ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर किया फर्जीवाड़ा, 20 राज्यों में 93 हजार व्यक्तियों को ठगा

कार्यवाही केवल सुर्खियां बटोरने तक सीमित?
हाल ही में टीआई कुजूर आत्महत्या कांड के बाद छतरपुर में पुलिस संरक्षण में देह व्यापार चलने के आरोपों ने जोर पकड़ा था। दावा किया जाता है कि स्पा सेंटरों और अन्य स्थानों पर बाहरी राज्यों की लड़कियां लाई जाती हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों को सेवा दी जाती है। दो महीने पहले भी इसी तरह की जांच की गई थी, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह छापेमारी सिर्फ सुर्खियां बटोरने तक ही सीमित रहेगी, या इस बार पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी? अक्सर पुलिस पर स्पा सेंटरों से मासिक वसूली के आरोप भी लगते रहे हैं, जिससे इन अड्डों पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


पुलिस का बयान

आज की कार्रवाई में 6-7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ महिलाएं भी हिरासत में हैं, जो अन्य राज्यों की रहने वाली हैं। पुलिस इनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
— बाल्मीकी चौबे, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, छतरपुर


देह व्यापार की शिकायतों पर पुलिस की जांच शुरू... स्पा सेंटर सहित एक दर्जन स्थानों पर छापे

 

देह व्यापार की शिकायतों पर पुलिस की जांच शुरू... स्पा सेंटर सहित एक दर्जन स्थानों पर छापे

 

देह व्यापार की शिकायतों पर पुलिस की जांच शुरू... स्पा सेंटर सहित एक दर्जन स्थानों पर छापे


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें