फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'भारत को कृपा कर बांग्लादेश बनाने की कोशिश मत कीजिए,' छतरपुर घटना पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री

Fri, 23 Aug 2024 07:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर में पुलिस पर हुई पत्थरबाजी की घटना को निंदनीय बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को भारत ही रहने दीजिए, इसे बांग्लादेश मत बनाइए।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर जिले में पुलिस पर हुई पत्थरबाजी की घटना को निंदनीय बताते हुए बयान दिया है। उन्होंने कहा, भारत को भारत ही रहने दीजिए, इसे बांग्लादेश मत बनाइए। उनके मुताबिक, भारत राम का राष्ट्र और शांति का राष्ट्र है। इसके साथ ही घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, 21 अगस्त को मुस्लिम समाज के कुछ लोगों द्वारा सिटी कोतवाली थाने पर पथराव किया गया था, जिसमें कुछ पुलिस घायल भी हो गए थे। इस पर मीडिया को अपना बयान देते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, कानून के रखवाले हमारी रक्षा करते हैं और हम उन्हें ही अगर असुरक्षित कर देंगे, तो हमारी रक्षा कौन करेगा। यह घटना शिक्षा के अभाव का नतीजा है। क्योंकि जो लोग शिक्षित होते हैं, वह संवाद करते हैं और जो अशिक्षित होते हैं, वह विवाद करते हैं।



शास्त्री ने कहा, देश के संविधान की सुरक्षा करना हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिसे हम सभी को निभाना चाहिए। ऐसी घटनाओं को करके भारत को श्रीलंका या बांग्लादेश बनाने की कोशिश न की जाए। बता दें कि मध्यप्रदेश के छतरपुर में रामगिरी महाराज के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान थाने पर पथराव किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुस्लिम समुदाय के सदस्यों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें