फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: पहाड़ पर बिजली गिरने से चट्टान टूटकर घर पर गिरी पहाड़, मकान क्षतिग्रस्त होने से तीन घायल

Tue, 26 Jul 2022 08:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में तेज बारिश के कारण पहाड़ पर बिजली गिरने की वजह से पहाड़ की एक चट्टान फिसल कर घर में घुस गई, जिससे छत एवं दीवार गिरने से घर में खटिया पर सो रहा युवक हादसे का शिकार हो घायल हो गया। युवक की मां को भी गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में तेज बारिश के कारण पहाड़ पर बिजली गिर गई, जिससे पहाड़ की एक चट्टान टूटकर एक घर में घुस गई। चट्टान की चपेट में आने से छत एवं दीवार गिर घर में खटिया पर सो रहे युवक पर गिर गई और वह हादसे का शिकार हो गया। युवक की मां को भी गंभीर चोट आई हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


घटना देर रात 8 से 9 बजे के दौरान गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के कलानी गांव की है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय संजय बरार (पिता स्व.भुल्ली बरार) परिवार के साथ घर में सो रहा था तभी बारिश के साथ तेज बिजली कड़की और पहाड़ की चट्टान पर गिरी। गड़गड़ाहट के साथ चट्टान पहाड़ से फिसल नीचे बने मकान में जा घुसी, जिससे घर की छत टूटकर परिवार के तीन सदस्यों पर गिर गई, जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग सहित, माँ रामकुंवर, भाई फूलचन्द्र घायल हो गया। घायलों को डायल हंड्रेड की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें