छतरपुर में बुधवार को सम्पन्न हुए अभियान में 21 हजार 615 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाए। इसके अलावा 219 लोगों ने प्रथम डोज तथा 269 लोगों ने दूसरा डोज लगवाया। महाटीकाकरण अभियान 290 सत्रों में सम्पन्न हुआ। 26 मोबाइल टीमों के माध्यम से कोविड टीका लगाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छतरपुर जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान में बुधवार को सम्पन्न हुए अभियान में 21 हजार 615 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाए। इसके अलावा 219 लोगों ने प्रथम डोज तथा 269 लोगों ने दूसरा डोज लगवाया। महाटीकाकरण अभियान 290 सत्रों में सम्पन्न हुआ। 26 मोबाइल टीमों के माध्यम से भी कोविड टीका लगाया गया।
विज्ञापन
कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले के लोगों से बूस्टर डोज लगावाने की अपील करते हुए कहा कि देश में कोविड संक्रमण के सक्रिय होने की खबरें आ रहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति कोविड नियमों का पालन सख्ती से करें। मास्क पहनकर घर से निकले, दो गज की दूरी बनाए रखें। उन्होंने जिले के अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड की रोकथाम के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार कराने के लिए गतिविधियां संचालित करें और लोगों को जागरूक करें।