फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश के बाद अंधविश्वास की भेंट चढ़ी महिला: डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, परिजन कराते रहे झाड़-फूंक

Mon, 01 Jun 2026 02:24 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

सर्पदंश के बाद 25 वर्षीय हर्षिनी शिवहरे को झांसी के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजन शव को लेकर राठ, पनवाड़ी और टीकमगढ़ में झाड़-फूंक कराते रहे। बाद में छतरपुर जिला अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष के बीच सूचना छिपाने को लेकर विवाद और हंगामा हो गया।

विज्ञापन
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, फिर भी परिजन झाड़-फूंक कराते रहे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सर्पदंश की शिकार हुई एक महिला की मौत के बाद अंधविश्वास और परिजनों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बावजूद परिजन महिला को जीवित होने की उम्मीद में अलग-अलग स्थानों पर झाड़-फूंक कराते रहे। बाद में जिला अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
विज्ञापन


विषैले सर्प के काटने से गंवाई जान
जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी हर्षिनी शिवहरे (25), पत्नी गोकुल प्रसाद शिवहरे, शनिवार रात अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान उन्हें किसी विषैले सर्प ने काट लिया। सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।

शव की झाड़-फूंक भी कराई 
झांसी के अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद हर्षिनी को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजन इस बात को स्वीकार नहीं कर सके। वे शव को लेकर पहले राठ और पनवाड़ी क्षेत्र पहुंचे, जहां झाड़-फूंक कराई गई। इसके बाद भी संतुष्टि नहीं मिलने पर महिला के शव को टीकमगढ़ ले जाया गया और वहां भी तांत्रिक विधियों के जरिए उसे जीवित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: 80 किलो की डमी लेकर सीन री-क्रिएट करने पहुंची सीबीआई, गिरीबाला व समर्थ भी साथ
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे अस्पताल
शाम के समय परिजन महिला के शव को लेकर दोबारा जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने पुनः जांच के बाद महिला की मौत की पुष्टि कर दी। इसी दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मायके पक्ष का आरोप था कि उन्हें महिला की हालत और मौत की सूचना समय पर नहीं दी गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर अस्पताल स्टाफ और अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें