फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: महिला ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पास में छोटा बच्चा भी मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 25 Oct 2024 10:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

मृत महिला का नाम द्रोप्ती अहिरवार है और वह छतरपुर के लवकुशनगर की रहने वाली थी। छतरपुर में अपने पति के साथ किराए से रह रही थी।
विज्ञापन
मृतक महिला और बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगद के पेड़ पर एक महिला का शव लटका हुआ मिला है। उसी पेड़ पर उसकी लगभग एक साल की बच्ची भी मृत पड़ी हुई मिली है। पास ही सुसाइड नोट और चांदी के आभूषण भी मिले हैं। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बच्चा जेल के पास की है। जहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित FSL की टीम पहुंची।

विज्ञापन


बता दें कि मृतक महिला का नाम द्रोप्ती अहिरवार है और वह छतरपुर जिले के लवकुशनगर की रहने वाली थी और छतरपुर में अपने पति के साथ किराए से रह रही थी। घटना के बाद मृतक महिला का पति को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचा पति भी हैरान था कि आखिर उसकी पत्नी ने ऐसा क्यों किया। घटना स्थल पर पुलिस को मौके पर पायल, सुसाइड नोट जैसा एक कागज, पेन जैसे समान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है और पुलिस बारीकी जांच कर रही है।

जिसने भी देखा उसका दिल दहल गया
मौके पर पहुंचे जितने भी लोगों ने इस दृश्य को देखा, उन सभी का दिल दहल गया। लोग हैरान और परेशान थे कि आखिर इस तरह से एक महिला ने अपनी और अपने एक साल की मासूम बच्ची की जिंदगी क्यों समाप्त कर ली। घटना स्थल पर बरगद के पेड़ पर द्रोप्ती अहिरवार का शव फंदे पर लटका हुआ मिला तो वहीं उसकी एक साल की मासूम बच्ची पेड़ पर ही मृत पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


एक साल की मासूम की मौत कैसे हुई, इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया है। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल हम बारीकी से इस मामले की जांच कर रहे हैं। एफएसएल की टीम मौके पर आ गई है। पहली बार देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने सुसाइड किया है। यह सुसाइड उसने क्यों और किन हालातो में किया है, यह सब जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें