फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: दुष्कर्म और हत्या आरोपी का 26 घंटे बाद हुआ पोस्टमॉर्टम, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 10 Oct 2024 04:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक के सिर से एक गोली मिली है। हालांकि, जब तक पोस्टमॉर्टम की पूरी रिपोर्ट सामने नहीं आती। तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने और इसी मामले में राजीनामा करने को लेकर पीड़िता तथा उसके परिवार के ऊपर गोली चलाने के आरोपी युवक ने बीती सुबह खुद को गोली मार ली थी। घटना के 26 घंटे बाद युवक का पोस्टमॉर्टम चार डॉक्टरों की टीम ने किया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक के सिर से एक गोली मिली है। हालांकि, जब तक पोस्टमॉर्टम की पूरी रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस पर परिवार के सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन महीने से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी भोला अहिरवार ने मंगलवार की सुबह दुष्कर्म पीड़िता, उसके दादा और चाचा को करीब 10 बजे गोली मार दी थी। इस घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पीड़िता और उसके चाचा को जिला अस्पताल से ग्वालियर भेजा गया है। घटना को अंजाम देने के बाद भोला अहिरवार ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उसने अपनी लोकेशन बताई थी। पुलिस ने तीन लोगों को गोली मारने के मामले में भोला के ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

उधर, सोशल मीडिया की पोस्ट मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और संबंधित स्थान पर भोला को गिरफ्तार करने के लिए निकल गई। उधर, भोला ने पुलिस के आते ही खुद को गोली मार ली थी। भोला की मौत को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। सागर आईजी प्रमोद वर्मा का कहना था कि भोला के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के डर से उसने गोली मारी है। पांच सेकेंड के एक वीडियो में भोला खुद को गोली मारता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


मास्टर माइंड तो कोई और है
भोला के फुफेरे भाई केएल अहिरवार का कहना है कि भोला ने बेहद प्रताड़ित होने पर जान दी है। इस पूरी घटना के पीछे का मास्टरमाइंड कोई और ही है। श्री अहिरवार के मुताबिक, भोला ने उन्हें बताया था कि कुछ आपत्तिजनक फोटो को लेकर विवाद हुआ था, जिस वजह से उसे झूठे केस में फंसाया गया। पुछी सरपंच प्रेमचंद्र अहिरवार के आपत्तिजनक फोटो होने के कारण उसके द्वारा झूठा फंसाया गया। प्रेमचंद्र पुलिस से मिलकर अपने विरोधियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाने में माहिर है।

उधर, मृतक के चाचा ने भी दबी जुबान से भोला को साजिश का शिकार होना बताया है। लेकिन वह बेहद घबराया हुआ है। भोला एसपी से मिलकर पूरी बात बताना चाहता था। लेकिन परिस्थितियां उसके विपरीत हो गईं। फिलहाल, पुलिस के आला अधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें