फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ₹40 की हाफ प्लेट में नेता जी को नहीं मिला स्वाद, पुलिस दुकान से उठा लाई पूरा पतीला, जानें मामला

Mon, 24 Nov 2025 01:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

नेता जी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, दुकान की सारी बिरयानी जब्त की और खाद्य विभाग को जांच के लिए सैंपल भेजा। रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिरयानी जब्त करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला निकलकर सामने आया। यहां भाजपा नेता को चिकन बिरयानी में मजा न आने पर नेता जी ने पुलिस से खराब बिरयानी होने की शिकायत कर दी। पुलिस ने नेता जी की शिकायत पर बिरयानी को जब्त कर सैंपलिंग के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छतरपुर शहर के थाना ओरछा रोड क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्वादिष्ट चिकन बिरयानी की दुकान पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब महोबा भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पन्नालाल अहिरवार बिरयानी खाने के बाद अचानक बीमार हो गए।

दरअसल पन्नालाल अहिरवार एक मरीज को लेकर छतरपुर के निजी अस्पताल आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित चिकन बिरयानी की दुकान से ₹40 की हाफ प्लेट बिरयानी खरीदी। बिरयानी खाने के दौरान उन्हें खराब स्वाद और गंध महसूस हुई। खाने के दौरान ही थोड़ी देर में उन्हें उल्टी होने लगी। उन्होंने दुकानदार से शिकायत की तो दुकानदार शिकायत सुनने और उसके निराकरण के बजाय उल्टा बहस कर गाली-गलौच करने लगा। इतने में नेता जी बतौर फरियादी करीबी ओरछा रोड थाने पहुंच गए और बिरयानी वाले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जंगल में इनामी गैंगस्टर कपिल की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, नेता के भाई पर किया था हमला
विज्ञापन


इसके बाद थाना प्रभारी दीपक यादव पुलिस बल के साथ बिरयानी की दुकान पर पहुंचे। दुकानदर की सारी बिरयानी जब्त कर थाने ले आये और खाद्य स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेजी। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान में पहुंचकर बिरयानी का सैंपल लिया और जांच के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि सैंपलिंग करा दी है जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि बिरयानी खराब पाई जाती है तो दुकानदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें