छतरपुर जिले में 29 सितंबर 24 को ई-रिक्शा चालक पीड़ित सुनील रैकवार को रेलवे स्टेशन छतरपुर से सटई रोड छोड़ने की बात कहकर दो अज्ञात आरोपियों द्वारा चालक के साथ मारपीट व ई-रिक्शा सहित अन्य सामग्री लूटने संबंधी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद किया गया था। घटना स्थल सहित अन्य संबंधित स्थान से साक्ष्य एकत्र किए गए। एकत्रित साक्ष्य एवं हुलिया के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई।
सोमवार को उक्त लूट की घटना के एक आरोपी शैलू साहू पिता छन्नू साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पीतांबरा मंदिर के पास सटई रोड को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी शैलू ने अपने साथी के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक के साथ लूट करना स्वीकार किया एवं लूटे गए ई-रिक्शा कीमत करीब दो लाख रुपये को आरोपी के पास से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है, अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्रवाई निरीक्षक बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी थाना सिविल लाइन, उनि धर्मेन्द राजपूत, प्रआर जयवेदी, प्रआर राजू, आर. हरेन्द, आर. भूपत, आर. युवराज, आर. दिनेश की भूमिका रही।
पुलिस ने पकड़े गांजा के पेड़, आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब, नशीली सामग्री जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान थाना बंशिया क्षेत्र के ग्राम धावा में एक घर के पीछे रिक्त भूमि पर अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ग्राम धावा संबंधित स्थान पर पहुंची। विधिवत कार्रवाई कर एक घर के पीछे रिक्त भूमि पर लगे कुल छोटे बड़े पेड़ 36 नग कुल मादक पदार्थ का वजन करीब 45 किग्रा एवं कुल कीमत करीबन दो लाख रुपये जब्त किया गया।
आरोपी रजोल सिंह राठौर पिता झल्ला सिंह निवासी ग्राम धावा थाना बंशिया जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बंशिया में धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में अग्रिम विवेचना कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी बंसिया उपनिरीक्षक सुरेंद्र मरकाम, थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक अतुल झा, थाना प्रभारी गोयरा उप निरीक्षक संजय पांडेय, चौकी प्रभारी बछौन उनि. शैलेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।