फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: महिला के कपड़े पहनकर दुकानों में चोरी करने वाला गिरफ्तार, दूसरा आरोपी भाई फरार

Sat, 05 Apr 2025 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

जांच में पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिला चोर वास्तव में एक पुरुष है। आरोपी ने महिला के वस्त्र पहनकर रूप बदल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री बरामद की है। वहीं उसके भाई की तलाश जारी है।
विज्ञापन
महिला के भेश में चोरी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बिजावर क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की रात बिजावर में गुलगंज रोड पर चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। इन दुकानों से हजारों रुपये की सामग्री और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जांच के दौरान चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस वीडियो में चोरी को अंजाम देने वाली एक महिला नजर आ रही है। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि महिला के कपड़े पहनकर रूप बदलकर भाई के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पशु अंगों की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मृत बाघ के शरीर से निकाले थे पांच नाखून
विज्ञापन


चोरी की घटना में संलिप्त महिला के वस्त्र धारण कर चोरी करने वाला आरोपी शेख आजाद खान पिता शेख लियाकत खान निवासी शेखों की रंगोली, बेलाताल जिला महोबा हाल बीड़ी कॉलोनी छतरपुर को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री इंडक्शन चूल्हा, बैटरी, नगद राशि बरामद की गई। आरोपी शेख आजाद खान थाना कोतवाली एवं थाना सिविल लाइन में चोरी के अपराध में पूर्व से लिप्त है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया है। सम्मिलित अन्य आरोपी इरफान खान की तलाश और विवेचना कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें