फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: 15 साल की बेटी का शादीशुदा पिता रचाने जा रहा था दूसरा विवाह, पुलिस तक पहुंची बात

Sat, 14 Dec 2024 02:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में एक व्यक्ति पर पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। ये आरोप उसकी पहली पत्नी ने लगाए हैं। पुलिस को इस संबंध में आवेदन देकर दूसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पत्नी ने की पति की शिकायत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरा विवाह करने का मामला सामने आया है, जहां पीड़ित महिला ने पुलिस को आवेदन देते हुए उसके पति का दूसरा विवाह रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन


महिला ने सिविल लाइन थाना में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उसका पति उसे तलाक दिए बगैर दूसरा विवाह करने जा रहा है। महिला ने पुलिस को आवेदन देकर पति का विवाह रुकवाने की मांग की है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की पुत्री भी है, इसके बावजूद उसका पति दूसरा विवाह करने जा रहा है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली राधा वर्मा ने बताया कि करीब 16 साल पहले उसका विवाह उत्तरप्रदेश के वृंदावन की भोलेधाम कॉलोनी निवासी बबलू वर्मा के साथ हुआ था। चूंकि राधा छतरपुर जिला अस्पताल में बतौर नर्स हेल्पर पदस्थ है, जिसके चलते उसका पति बबलू छतरपुर में ही उसके साथ रहने लगा था। कुछ माह पूर्व बबलू रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने उसे खोज निकाला था। 
विज्ञापन


राधा के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उसका पति वृंदावन में रह रहा था, इसी दौरान दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी रेखा नामक महिला से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया और अब वे दोनों विवाह करने वाले हैं। दो दिन पहले ही उसे बबलू और रेखा के विवाह का आमंत्रण सोशल मीडिया के माध्यम से मिला है। राधा ने पुलिस को आवेदन देकर अपने पति का विवाह रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें