फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: ड्राइवर गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर कर रहा था बात, श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी, सात लोग घायल

Tue, 03 May 2022 04:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी पलट गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक सवार लोग घायल हो गए, तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। वह ऑटो चलाते समय ही गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
 
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में एक ऑटो चालक का फोन पर बात करना भारी पड़ गया। ऑटो पलटने से उसमें बैठे सात लोग घायल हो गए। तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ऑटो चलाते समय ही गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव धड़ारी से एक परिवार बच्चे का मुंडन कराने मऊहनियां देवी मंदिर गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। ऑटो में 8 लोग सवार थे। घायल सोमवती कुशवाहा और रामकुमारी कुशवाहा ने बताया कि ऑटो चालक  अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, जिससे उसका ध्यान भटक रहा था। हम लोगों ने मना भी किया, पर वो किसी की नहीं सुन रहा था। नतीजतन रास्ते में ऑटो पलट गया। इससे सभी लोगों को चोट पहुंची है। हम लोगों ने एक-दूसरे को संभाला। घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। हम लोग दूसरे ऑटो से अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें