भाजपा की ज्योति सुरेंद्र चौरसिया की ताजपोशी तय,
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए शनिवार को चुनाव होंगे। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी ज्योति सुरेंद्र चौरसिया के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि चुनाव होने पर ज्योति को 28 से 30 वोट मिलने की संभावना है। बड़े अंतर से जीत मिलने की संभावना को देखते ज्योति चौरसिया के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
यहां भाजपा के 22 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस पूरी तरह मैदान से बाहर नजर आ रही है। चुनाव होने पर कांग्रेस के पार्षदों की तरफ से क्रॉस वोटिंग होने के भी आसार हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा ने रणनीति के तहत पहले ही एक निजी होटल में अपने ज्यादातर पार्षदों को एकजुट कर लिया है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के मिंटू पंडा का नाम सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं।
वहीं दूसरे नंबर पर विजेता पारस दुबे का नाम सामने आ रहा है। ये दोनों पहले भी पार्षद रह चुके हैं, लेकिन बीजेपी शनिवार को उपाध्यक्ष पद के अधिकृत उम्मीदवार का नाम घोषित करेगी, ताकि अध्यक्ष के नाम पर बनी एकजुटता अंत तक बनी रहे।