छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह के नेतृत्व में पन्ना जिले से छतरपुर, टीकमगढ़, और निवाड़ी जिले तक साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा पन्ना, मंडला, बमीठा, गंज, बसारी, छतरपुर, मऊसहांनिया, गरौली, पलेरा, जतारा, पृथ्वीपुर, निवाड़ी में समाप्त होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बुंदेलखंड में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने और सफल बनाने के लिए छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह के नेतृत्व में पन्ना जिले से छतरपुर, टीकमगढ़, और निवाड़ी जिले तक साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। साइकिल तिरंगा यात्रा पन्ना, मंडला, बमीठा, गंज, बसारी, छतरपुर, मऊसहांनिया, गरौली, पलेरा, जतारा होते हुए पृथ्वीपुर निवाड़ी में समाप्त होगी।
विज्ञापन
साइकिल तिरंगा यात्रा का आगाज रविवार 7 अगस्त से होने जा रहा है। यात्रा के दौरान डीआईजी विवेक राज सिंह शासन के हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागरूक करेंगे। डीआईजी ने लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने और इसे सफल बनाने की अपील की है। तो वहीं उनके इस सार्थक निर्णय की केंद्र एवं राज्य सरकार ने प्रशंसा की है।