नागपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महिलाओं पर दिए बयान से विवाद बढ़ गया। छतरपुर में दीप्ति पांडे समेत महिला कांग्रेस ने विरोध जताकर माफी की मांग की। आगे चेतावनी दी कि माफी नहीं मिलने पर आंदोलन होगा।
नागपुर में देश के चर्चित कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। नागपुर में आयोजित कथा के दौरान उन्होंने महिलाओं में बढ़ती शराब पीने की आदत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आजकल पुरुष तो छोड़िए, बड़े घरानों की माताएं भी पी रही हैं…बजरंग बली बचाएं। उनके इस बयान के बाद सामाजिक और राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
माताओं के संस्कार पर उठे सवाल
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
यह पहला मौका नहीं है जब शास्त्री के बयान चर्चा में आए हों। इससे पहले भी नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चार बच्चे पैदा करने और उनमें से एक को देश सेवा के लिए समर्पित करने की बात कही थी, जिस पर देशभर में विवाद हुआ था।
महिला कांग्रेस का विरोध
शास्त्री के ताजा बयान के बाद छतरपुर में विरोध तेज हो गया है। महिला कांग्रेस नेत्री दीप्ति पांडे ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि व्यासपीठ से इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा देश उन्हें सुनता है, ऐसे में माताओं के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने शास्त्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगी।
बढ़ती सियासी गर्मी