फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: सिर पर गमछा और हाथ में तसला, इटली का विदेशी पर्यटक खजुराहो में नवनिर्मित दुकानों में कर रहा मजदूरी

Thu, 12 Dec 2024 07:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: वैसे तो विदेशी पर्यटकों को हिंदुस्तान घूमने के उद्देश्य से आता है, लेकिन यहां की सभ्यता और संस्कृति इतनी प्रभावी है कि विदेशी उसी संस्कृति में घुल मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ खजुराहो में भी अक्सर देखने को मिलता है।
 
विज्ञापन
इटली का पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों खजुराहो में इटली से भारत भ्रमण करने के लिए पहली बार विदेशी पर्यटक खजुराहो पहुंचा और जहां पर विदेशी पर्यटक बलेरियो खजुराहो में एक निर्माण के काम में अपना सहयोग कर रहा है। वह फावड़े से रेत भरकर दुकान के अंदर डालकर अपना सहयोग कर रहा है। इटली के विदेशी पर्यटक बलेरेयो खजुराहो से बेनीगंज रोड पर स्थित पाठक फार्म हाउस पर चल रहे दुकान निर्माण कार्य में रेत रेत डालकर अपना सहयोग दे रहा है।

विज्ञापन


तकरीबन 10 दिन पहले भारत भ्रमण पर निकले इटली के बलेरियो दिल्ली से सीधा खजुराहो पहुंचा और अपने मित्र के यहां रुका हुआ है। जब विदेशी पर्यटक से पूछा गया तो उसका कहना है कि इस तरह के काम में सहयोग देने पर उसको आत्मिक प्रसन्नता मिलती है। साथ ही शारीरिक श्रम भी हो जाता है। वह स्वयं इटली में एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं और वह हिंदुस्तान पहली बार आया है और यहां अच्छे लोगों से मुलाक़ात हुई, यहां के लोग मुझे सहायता कर रहे हैं मैं भी उन्हें सहायता के रूप में कुछ कार्य कर रहा हूँ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें