फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: 22 जोड़े कल लेंगे फेरे, चौरसिया समाज के परिचय सम्मेलन में युवाओं ने चुने जीवनसाथी

Sat, 19 Nov 2022 09:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

चौरसिया समाज का सामूहिक परिचय सम्मेलन 19 नवंबर शनिवार को संपन्न हुआ, जिसमें अब तक 22 युवक-युवतियों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का निर्णय लिया और 20 नवंबर रविवार को सभी 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
विज्ञापन
चौरसिया समाज के परिचय सम्मेलन में कलाकारों ने प्रस्तुति दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के महाराजपुर में चौरसिया समाज के सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां 22 जोड़ों ने अपने जीवन साथी चुने। अब कल यानी 20 नवंबर को ये जोड़े सात फेरे लेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि महाराजपुर नगर के वार्ड नंबर 2 जवाहरलाल नेहरू खेल मैदान में चौरसिया समाज का सामूहिक परिचय सम्मेलन 19 नवंबर शनिवार को संपन्न हुआ, जिसमें अब तक 22 युवक-युवतियों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का निर्णय लिया और 20 नवंबर रविवार को सभी 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश चौरसिया, सुमित चौरसिया ने बताया है कि इस सम्मेलन में सभी युवा जोड़ों को वैदिक विधि विधान से सात फेरे दिलवाए जाएंगे वैवाहिक कार्यक्रम की पूरी रस्में आचार्य विद्यासागर जी द्वारा पूरी की जाएंगी। सम्मेलन समिति की ओर से वर-वधु पक्ष के सभी मेहमानों को खाना और नाश्ता नि:शुल्क दिया जाएगा। बाहर से आए हुए सभी महानुभावों के ठहरने की व्यवस्था भी पूर्णता निशुल्क नगर के BED कॉलेज में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें