फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: खेलते-खेलते मासूम ने स्टार्ट किया ट्रैक्टर, ट्रॉली समेत कुएं में गिरी बच्ची

Thu, 02 Apr 2026 11:10 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के धमना गांव में खेलते समय पांच वर्षीय बच्ची ट्रैक्टर स्टार्ट कर बैठी, जिससे ट्रॉली समेत वाहन कुएं में गिर गया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर और बच्ची को बाहर निकाला।
विज्ञापन
छतरपुर में कुएं से निकाला ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत धमना गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहां चंद्रनगर चौकी के पास पांच वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते घर के पास खड़े ट्रैक्टर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी, जिसे बच्ची ने अचानक घुमाकर स्टार्ट कर दिया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत पास ही स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरा। इस खौफनाक मंजर को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा टेक्टर और बच्ची को बाहर निकाल लिया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें