फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर 15 लाख के फोन ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Fri, 27 Nov 2026 03:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए चोर 50 से अधिक मोबाइल लेकर फरार हो गए, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पत्रकार चौक के पास स्थित श्री बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर दुकान से 50 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। साथ ही चोरी की वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें: शहडोल: गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और टीकाकरण में लापरवाही पर सख्ती, 8 एएनएम और 6 सुपरवाइजरों का वेतन कटेगा
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली टीआई सतीश सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द से जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस बड़ी चोरी से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। करीब 15 लाख रुपये के मोबाइल चोरी होने की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है और चोरी गए मोबाइल कब तक बरामद हो पाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें