फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: खेत में हायना के छिपे होने की सूचना थी, पहुंचे तो तेंदुए ने हमला कर दिया, दो डिप्टी रेंजर घायल

Fri, 26 Nov 2021 04:09 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में वन विभाग के अमले को हायना खेत में छिपे होने की सूचना मिली थी। रेस्क्यू के लिए गए तो वहां तेंदुआ छिपा हुआ था। एकाएक हुए हमले से वन विभाग में डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार सक्सेना और डिप्टी रेंजर संतोष तेंदुए घायल हो गए।  
 
विज्ञापन
तेदुए के हमले में घायल हुए डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार सक्सेना और संतोष कोंदर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में वन विभाग के दो डिप्टी रेंजरों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। दोनों घायल हैं और अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। वन विभाग को सूचना मिली थी कि खेत में हायना छिपा हुआ है। वह शिकार कर सकता है। रेस्क्यू के लिए गए तो वहां तेंदुआ छिपा था। उसने देखते ही वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में नौगांव बीट के डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार सक्सेना और पहाड़गांव बीट के डिप्टी रेंजर संतोष कोंदर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


छतरपुर के रेंज ऑफिसर वीके अवस्थी ने बताया कि सूचना तो हायना की मिली थी। जब मौके पर गए तो हमें वहां तेंदुए के पगमार्क मिले थे। हमने यह देखकर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया था। रेस्क्यू टीम लेकर गए थे, ताकि उसे वहां से सुरक्षित निकाला जा सके। हमने ग्रामीणों के वहां से निकलने और खेतों में आने-जाने से मना कर रखा है। हम स्टाफ और रेस्क्यू टीम लेकर वहां पर पहुंचे, तो उसने हमें पहले देख लिया और अचानक हमला कर दिया। इससे सक्सेना और कोंदर घायल हो गए। हम लोग और रेस्क्यू टीम अगर अलर्ट न होती तो बड़ी घटना भी घट सकती थी। किसी की जान भी जा सकती थी। 

भोजन-पानी की तलाश में किया शहरों का रुख
वन्य अधिकारियों का कहना है कि भोजन-पानी की तलाश में वन्य जीव शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। एक बड़ी वजह यह भी है कि रिहायशी इलाके अब जंगलों के करीब तक पहुंच गए हैं। ऐसे में तेंदुआ भटककर इंसानी बस्ती के पास पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें