फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: होली का हुड़दंग देख रहा था मासूम, छत से 15 फीट नीचे सड़क में गिरा 

Wed, 23 Mar 2022 03:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

महोबा में छत से होली का हुड़दंग देख रहा एक मासूम अनबैलेंस होकर 15 फीट नीचे सड़क में जा गिरा, बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के पड़ोस में लगे यूपी के  महोबा में एक दो साल बच्चा खेलते समय छत से गिर गया। परिजनों ने   बच्चे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार महोबा के रामपुरा गांव में धीरेंद्र पटेल का 2 वर्षीय बेटा कपिल पटेल घर की छत पर चढ़ा हुआ था और नीचे होली की हुड़दंग देख रहा था। इसी दौरान वह छत पर लगी रेलिंग से नीचे झांक रहा था। झांकते समय बच्चे का बैलेंस बिगड़ा और वह सीधे छत से 15 फीट नीचे सड़क में आ गिरा। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बच्चा छत में अकेला खेल रहा था। ढोल नगाड़े और हुड़दंग सुनकर गली की ओर देखने लगा और छत से जमीन पर जा गिरा, जिस वक्त बच्चा सड़क में गिरा वहां भीड़ एकत्रित थी, जिसके चलते बच्चा पहले लोगों के ऊपर गिरा उसके बाद जाकर जमीन पर गिरा। परिजन उसे गंभीर हालत में सीधा छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें