एक्सपायरी दवाई पीने से बिगड़ी छात्रा की तबीयत।
- फोटो : सोशल मीडिया
छतरपुर में एक्सपायरी दवा पीने से एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों ने छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के पारवा गांव में रश्मि राजा (पिता सरदार सिंह) उम्र 26 वर्ष घर में रहकर LN की ऑनलाइन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा की तबीयत खराब थी, जिसके चलते उसने घर में रखा सीरप पी लिया, जिससे उसकी हालत सुधरने की बजाय और बिगड़ गई। जब उसने दवाई में एक्सपायरी डेट देखी तो पता चला कि वह पुरानी हो चुकी है। छात्रा को घबराहट और उल्टियां होने लगी तो परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आये जहां फीमेल मेडिसन वार्ड में उसका इलाज जारी है।