फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

Fri, 21 Jan 2022 03:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हृदेश श्रीवास्तव ने गुरुवार को संप्रेक्षण गृह, राजयश्री शिशु गृह और वन स्टॉप सेंटर छतरपुर का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हृदेश श्रीवास्तव ने गुरुवार को संप्रेक्षण गृह, राजयश्री शिशु गृह और वन स्टॉप सेंटर छतरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक और मेट्रिन सरोज भारती सहित भृत्य और राजयश्री शिश गृह संस्था के निरीक्षण में संस्था प्रमुख राघव चंदेल के अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। वहीं बाल संप्रेक्षण गृह में गंदगी पाये जाने पर सफाई कराने निर्देशित किया। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण में बालिकाओं के पुनर्वास का कार्य काउंसलिंग द्वारा होना पाया गया। निरीक्षण में कोविड संक्रमण के रोकथाम और संस्थान में कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिये अपनाए जा रहे प्रबंधन की जानकारी ली गई। लोगों को सही रूप से मास्क लगाने के लिये परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें