सोशल मीडिया पर मशहूर मध्य प्रदेश के छतरपुर की बच्ची बिन्नू रानी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार बिन्नू तब सुर्खियों में आई जब वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास पहुंची, जो एक बैठक में थे। बिन्नू ने अपने खास अंदाज में मुख्यमंत्री से बात की और उनसे दर्शकों से अपील करने को कहा कि वे उसके वीडियो को लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें।
बिन्नू का यह क्यूट और नटखट अंदाज दर्शकों को काफी भा रहा है। बिन्नू की मासूमियत और आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान खींचा है। वीडियो को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है, और हर कोई बिन्नू की इस दिलचस्प मुलाकात का आनंद ले रहा है। बता दें कि बिन्नू रानी के 1 लाख 84 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैो। जहां इस वीडियो को अब तक 35 हजार से ज्यादा के लाइक मिल चुके हैं। वहीं 1000 से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं।