फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: मतदान प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे पांच कर्मचारी, संतुष्टिजनक जवाब न मिलने पर कलेक्टर ने किया निलंबित

Thu, 23 Jun 2022 11:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर ने पंचायत आम निर्वाचन 2022 के मतदानकर्मियों के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें से 3 कर्मचारियों द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन
मतदान प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले पांच कर्मचारी निलंबित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर ने पंचायत आम निर्वाचन 2022 के मतदानकर्मियों के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें से 3 कर्मचारियों द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब ही नहीं दिया गया और 2 कर्मचारियों द्वारा दिए गए नोटिस का समाधान कारक उत्तर नहीं दिए जाने से निलंबन की कार्रवाई हुई है। उक्त कार्रवाई लोक प्रतिनिधत्व अधिनियम 1951 की धारा 20(क) के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसार की गई है।
विज्ञापन


निलंबित कर्मचारियों में ओमप्रकाश सोनकिया सहायक लेखा अधिकारी जिला थोक उप. थोक उप.भण्डार मर्या. छतरपुर, दिनेश कुमार प्रजापति सहायक उप निरीक्षण कृषि उपज मंडी समिति लवकुशनगर, मानवेन्द्र सिंह परिहार प्राथमिक शिक्षक शा.उ.मा.वि. मातगुवां, राजीव रंजन सुल्लेरे सहायक शिक्षक शा.मा.उ.मा.वि. बालक नौगांव, छन्नू लाल लोधी सहायक शिक्षक शा.मा.उ.मा.वि. कन्या बड़ामलहरा शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें