छतरपुर में गायों को चारा काटते समय एक आदिवासी किसान का हाथ कटने का मामला सामने आया है जिससे उसके हाथ की पांचों उंगलियां कटकर अलग हो गई हैं। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छतरपुर में गायों को चारा काटते समय एक आदिवासी किसान का हाथ कटने का मामला सामने आया है जिससे उसके हाथ की पांचों उंगलियां कटकर अलग हो गई हैं। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के सलैया गांव का है, जहां के 60 वर्षीय आदिवासी किसान पन्नालाल आदिवासी पिता रामदयाल आदिवासी चारा काटने वाली मशीन से गायों को खिलाने के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान चारा मशीन में चारा डालते समय किसान का हाथ भी चला गया, जिससे उनके हाथ की पांचों उंगलियां कट गईं। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया।