फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: 10वीं की ऑफलाइन परीक्षा ने ली जान! तैयारी नहीं थी इसलिए गणित के पेपर से पहले छात्र ने की आत्महत्या

Tue, 22 Feb 2022 12:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में गणित के परचे की तैयारी नहीं कर सकने पर कक्षा 10 के छात्र ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगलवार को होना था गणित का परचा। 
 
विज्ञापन
सुमित ताम्रकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में 17 साल के एक कक्षा-10 के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्कृष्ट विद्यालय (एक्सीलेंस स्कूल) का यह छात्र कथित तौर पर गणित के परचे की तैयारी नहीं कर सका था। इस वजह से डिप्रेशन में आकर उसने गणित के परचे से पहले ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन


छतरपुर के हनुमान टोरिया के पीछे शिव कॉलोनी में 17 साल के सुमित ताम्रकार ने सोमवार रात को फांसी लगा ली। सुमित का मंगलवार को गणित का पेपर था, जो उसे सिंचाई कॉलोनी स्थित सरस्वती स्कूल के केंद्र पर देना था। छात्रों के परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन में ऑनलाइन पेपर हुए। उस दौरान छात्रों को नकल की आदत पड़ गई है। अचानक ही सरकार ने नियमों में बदलाव किया तो छात्र डिप्रेशन में आ गए। अच्छे से पढ़ाई नहीं कर सके और इसी के चलते सुमित ने सुसाइड किया है। 

ऑफलाइन ने बढ़ाया दबाव
सुमित के परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई में अच्छा था। ऑनलाइन पढ़ाई घर पर ही करता था। सरकार ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा का पैटर्न बदला और ऑफलाइन किया तो वह डिप्रेशन में आ गया। देर रात परिजनों ने सुमित को समझाइश भी दी थी, लेकिन वह ज्यादा ही घबरा गया था। सुबह पता चला कि उसने आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें