फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: बूथ समितियों को मार्गदर्शन देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कुमार, कहा- मैं कार्यकर्ता के रूप में आपके बीच आया हूं

Fri, 21 Jan 2022 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर विधानसभा के ग्राम केंद्र पड़रिया के बूथ क्रमांक 241 और बिजावर विधानसभा के ग्राम पनागर के बूथ क्रमांक 140 की पन्ना (पेज) प्रमुखों और बूथ समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कुमार शामिल हुए। उन्होंने बूथ समितियों को मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
Chhatarpur: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने छतरपुर में बैठक ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में विस्तारक योजना पूरे देश और हर प्रदेश में चलाई जा रही है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को छतरपुर विधानसभा के ग्राम केंद्र पड़रिया के बूथ क्रमांक 241 और बिजावर विधानसभा के ग्राम पनागर के बूथ क्रमांक 140 की पन्ना (पेज) प्रमुखों और बूथ समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कुमार शामिल हुए। उन्होंने बूथ समितियों को मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि न तो मैं यहां सांसद की हैसियत से आया और न ही मंत्री की हैसियत से आया हूं मैं यहां भाजपा का समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में आप सभी के बीच आया हूं।
मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में एक साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिसमें हमारी कामकाजी बैठक के माध्यम से बूथ समिति की रचना कर बूथ समितियों और बूथ के मतदाताओं से सीधा संवाद संपर्क करने के लिए पेज प्रमुख की रचना की जा रही है। हम सभी बूथों पर जा रहे हैं। वहां पर जिस बूथ में यह रचना होना है उस बूथ में में एक बैठक करनी है जिसमें समिति के अध्यक्ष प्रभारी सह प्रभारी डीएलए और से सदस्यों को संगठित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आगे आने वाले समय में जो कार्य करने हैं उन्हीं कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उनकी सूची तैयार करेंगे उनके मोबाइल नंबर, इनके व्हाटसअप नंबर, उनके एड्रेस, उनकी सारी जानकारी लेंगे और तैयार होने के बाद डाउनलोड हो जाएगी तो इसको भोपाल में बैठकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष या दिल्ली में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां से बैठकर दोनों स्थानों से सभी या किसी भी समिति के बारे में सारी जानकारी ले सकते हैं। हमारे उस बूथ में कोई प्रभावशाली व्यक्ति, सेवानिवृत्त अधिकारी वरिष्ठजन, मंदिर के पुजारी जो भी हैं, उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस सबको आगे बढ़ाने का काम हमारे जो बूथ के कार्यकर्ता हैं पदाधिकारी उनके द्वारा समय दूसरे काम किया जाएगा।

इस दौरान पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया, मंडल अध्यक्ष रामसेवक पटेल, धीरेंद्र नायक, सुनील तिवारी, शिवम मिश्रा, हरिशंकर प्रजापति, हीरा सिंह, सुरेंद्र तोमर, रवि त्रिपाठी, अश्विनी मिश्रा एवं सभी सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें