कुलपति टी. आर. थापक
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में कुलपति के नाम से लिखा एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में कॉलेजों से सहयोग राशि मांगे जाने के बारे में लिखा है। पत्र में राज्यपाल के नाम से 21 हजार रुपये की सहयोग राशि की कालेजों से मांग की जा रही है। वहीं पत्र में संस्था के दो कर्मचारियों के पास राशि जमा करने के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं जब कुलपति टी.आर. थापक से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इसे बदनाम करने के लिये किसी की साजिश बताया। उनका कहना है कि इस तरह का कोई भी पत्र उन्होंने या उनके कार्यालय से जारी ही नहीं हुआ है और न ही उनके यहां डिस्पेच में यह पत्र उल्लेखित है। कुलपति ने इसे विश्वविद्यालय को बदनाम करने की साजिश बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, प्रशासन सहित उच्च स्तर पर शिकायत की गई है।