फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: पंचायत चुनाव निरस्त होने पर गुस्साए प्रत्याशियों ने बैंड बाजों के साथ निकाली मुख्यमंत्री के पुतले की अर्थी, तीन गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

पंचायत चुनाव निरस्त होने के विरोध में जिले की ग्राम पंचायत बनगांय में सीएम-पीएम के पुतले की अर्थी निकाली और पुतला दहन किया। उनका कहना था कि चुनाव के लिए हमने बहुत-कुछ दांव पर लगाया था। पुतला दहन करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
chhatarpur: ग्राम पंचायत बनगांय में प्रतीकात्मक अर्थी निकालते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव निरस्त होने के विरोध में जिले की ग्राम पंचायत बनगांय में सीएम-पीएम के पुतले की अर्थी निकाली और पुतला दहन किया। उनका कहना था कि चुनाव के लिए हमने बहुत-कुछ दांव पर लगाया था। पुतला दहन करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बनगांय के प्रत्याशी बुधवार को एक जगह एकजुट हुए। सभी ने मुर्दाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पुतले की अर्थी निकाली। इसमें बैंड बाजे भी शामिल किए गए। सीएम-पीएम की फोटो लगाकर पुतला दहन किया।

उनका कहना था कि प्रत्याशियों से नोड्यूज आदि के नाम पर मोटी-मोटी रकम जमा करा दी। प्रचार के लिए खर्च किया है और चुनावी माहौल जब गर्माने लगा तो चुनाव निरस्त कर दिए। यह चुनाव पार्टी का चुनाव नहीं था, यह जनता से जुड़ा हुआ चुनाव था। जिसे निरस्त किया जाना गलत है। इस हंगामे के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात था। इधर पुतला दहन करने आए शिवाजी मिश्रा, कल्लू प्रजापति, देवेंद्र पटेल को नौगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें