छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा वर्चुअली की गई समीक्षा में राजस्व अधिकारियों को ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में खुले एवं सूखे बोर को तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खुला बोर छोड़ने पर उत्खनन कराने वाले भू-स्वामी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
इस संबंध में मैदानी अमले से जानकारी संकलित कराएं तथा आम लोगों को खुले एवं सूखे बोर को खुला नहीं छोड़ने के संबंध में जागरूक बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
राजस्व अधिकारियों से की गई चर्चा में कहा गया है कि ग्रामों में मुनादी कराएं। इस कार्य में उत्खनन कराने वाले भू-स्वामी बोर मालिक की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ तुरंत कठोर कार्यवाही करें। इस सिलसिले में जनपद के सीईओ, तहसीलदार तथा नगरपालिका एवं नगरपरिषदों के सीएमओ को निर्देश प्रसारित करने को कहा गया है।