फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: बाजार में बेतरतीब खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई, पशु वाहन में भरकर ले जा रही यातायात पुलिस

Wed, 15 Dec 2021 01:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। बेतरतीब खड़े 38 वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों को जब्त करने के लिए पशु वाहन का उपयोग शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
 
विज्ञापन
नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पशु वाहन में भरकर ले जा रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशु वाहन तो आपने सभी शहरीय, नगरीय क्षेत्र में देखे होंगे, जो रहवासीय, शहरीय, नगरीय, क्षेत्रों में घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए होते हैं। छतरपुर में पशु वाहन का कुछ अलग ही उपयोग होता है। छतरपुर नपा और यातायात पुलिस इस पशु वाहन का इस्तेमाल सड़क किनारे और बेतरतीब खड़े वाहनों को ले जाने में कर रही है।
विज्ञापन

 
बता दें कि यातायात पुलिस शहर के व्यस्त इलाकों का निरीक्षण कर वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है। यातायात पुलिस ने मुख्य बाजार सहित अन्य इलाकों में अव्यवस्थित खड़े वाहनों को जब्त किया और लोगों को चेतावनी दी है।
 
यातायात प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में यातायात पुलिस शहर की आवागमन व्यवस्था को दुरुस्त कर रही है, जिसके तहत बाजार सहित अन्य इलाकों में अव्यवस्थित खड़े वाहनों को जब्त कर लोगों को चेतावनी दी जा रही है। जहां शहर के बिजावार नाका से छत्रसाल चौक तथा महल, चौक बाजार, शुक्लाना मोहल्ला मार्ग पर खड़े 35 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों को नगर पालिका के पशु वाहन में लादा गया और फिर यातायात थाने ले जाया गया, जहां से चालानी कार्रवाई के बाद वाहन छोड़े जाएंगे। यातायात पुलिस के पास फिलहाल वाहन उठाने वाली क्रेन उपलब्ध नहीं हो पाई, इसलिए खाली पड़े पशु वाहन का उपयोग किया गया।
विज्ञापन

 
विदित हो कि नगरपालिका का पशु वाहन आवारा पशुओं के लिए आरक्षित है। पिंजरानुमा इस वाहन पर बाकायदा लिखा हुआ है बावजूद इसका अभी तक इसके लिए इस्तेमाल ही नहीं किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें