फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में युवक की मौत

Wed, 08 Jun 2022 07:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के महोबा रोड पर डंपर ने एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के महोबा रोड पर डंपर ने एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना महोबा रोड स्थित विंध्यवासिनी  मंदिर और तलैया के पास सागर-कानपुर नेशनल हाइवे की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नरसिंग स्टोन क्रेशर छतरपुर का डंपर UP 92 T 5549 महोबा रोड से छतरपुर शहर की ओर आ रहा था। इसी बीच बाइक सवार MP 16 MQ 2562 छतरपुर से महोबा रोड जा रहा था, जहां बाइक सवार 42 वर्षीय दिनेश सेन  (पिता मगनलाल सेन, निवासी धौर्रा थाना मऊरानीपुरा जिला झांसी) जैसे ही विंध्यवासिनी तलैया के आगे पहुंचा, तो डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार का धड़ पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसे जिला अस्पताल पोस्ट मार्टम के लिये ले जाया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें