फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: खेलते-खेलते छत से गिरी 3 साल की मासूम, हाथ-पैर में आई चोट

Sun, 23 Jan 2022 07:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के नौगांव में एक 3 साल की बच्ची खेलते-खेलते बिना रेलिंग की छत से गिर गई, हादसे में बच्ची को गंभीर चोट आई हैं। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
मां के गोद में लेटी बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में एक 3 साल की बच्ची छत से गिर कर घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम टुड़र का है, जहां बृजगोपाल की 3 वर्षीय बेटी नैनसी पाल छत से खेलते समय गिर गई। जानकारी के अनुसार बच्ची बिना रेलिंग की छत पर खेल रही थी और माता-पिता पास में ही चारे की कटाई कर रहे थे। खेलते-खेलते बच्ची का ध्यान नहीं रहा और वो छत से सीधे जमीन पर आ गिरी। हादसे में बच्ची के हाथ और पैरों में चोट आई है। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसका सिटी स्कैन कराया। बच्ची का इलाज जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें