फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: मंत्री दिलीप अहिरवार के बंगले में घुसा 8 फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप; सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

Thu, 04 Jun 2026 05:04 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के सौंरा रोड स्थित बंगले में गुरुवार सुबह 7 से 8 फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र आकाश सिंह राठौड़ ने पांच मिनट में सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
सांप का किया गया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार सुबह छतरपुर जिले में उस समय हलचल मच गई जब मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के सौंरा रोड स्थित बंगले के परिसर में एक विशालकाय सांप दिखाई दिया। सांप की लंबाई करीब 7 से 8 फीट बताई जा रही है। उसे देखकर परिसर में मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे मंत्री के भतीजे धीरज अहिरवार ने परिसर में सांप देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल सर्पमित्र आकाश सिंह राठौड़ को सूचना दी। सूचना मिलते ही आकाश सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, महिला ने की शिकायत- शादी का झांसा देकर लूट रहा था अस्मत

पांच मिनट में किया सुरक्षित रेस्क्यू

विज्ञापन

सर्पमित्र आकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि सांप काफी बड़ा और ताकतवर था। पूरी सतर्कता के साथ करीब पांच मिनट के भीतर उसका सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद उसे प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। सर्पमित्र ने बताया कि गर्मी और बरसात के मौसम में सांप अक्सर भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में बदलाव के दौरान सांपों का आबादी वाले क्षेत्रों में निकलना सामान्य बात है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्पमित्र को सूचना देनी चाहिए। घटना में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है और मंत्री निवास परिसर में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें