फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: शादी के घर से खेलते-खेलते गायब हुई 3 साल की बच्ची, पुलिस ने एक घंटे में खोजकर माता पिता को सौंपा

Thu, 17 Feb 2022 01:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में शादी में आई एक 3 साल की बच्ची घर के सामने खेलते खेलते अचानक लापता हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कड़ी खोजबीन के बाद बच्ची को ढूंढा और परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
अंजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में आई एक तीन साल की बच्ची अंजली अहिरवार शादी के घर से अचानक कहीं गायब हो गई। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर बाद जब परिजनों को बच्ची नहीं दिखी तो उन्होंने उसे आस पास खोजा लेकिन बच्ची नहीं मिली। बच्ची के अचानक लापता होने से वहां हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बच्ची को खोजना शुरू किया। आस पास के सभी क्षेत्रों में बच्ची को ढूंढा गया, उसके फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप में सर्कुलेट किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला और परिजनों को सौंप दिया। बच्ची को वापस पाकर परिजनों की आंखों से आंसू  छलक आए। बच्ची सड़क पर खेलते खेलते रास्ता भटक गई थी और शादी वाले घर से काफी दूर निकल गई थी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें