फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में खाली मिलीं कुर्सियां, न अफसर पहुंचे, न कर्मचारी, होगी कार्रवाई

Wed, 28 Sep 2022 04:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। शिविर में शासकीय विभागों के कर्मचारी मिलकर पलीता लगा रहे हैं। वे शिविर में मौजूद ही नहीं हो रहे, जिससे जनता के शासकीय योजनाओं के काम नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन
जनसेवा शिविर में खाली मिलीं कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह बीजेपी जिलाध्यक्ष को एक ग्राम पंचायत में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में खाली कुर्सियां मिलीं। काफी देर तक कर्मचारियों का इंतजार करना पड़ा। इस लापरवाही पर भड़के जिलाध्यक्ष ने पंचनामा तैयार कराया और करवाई के लिए लिखा।

विज्ञापन


दरअसल, बटियागढ़ जनपद की मगरोन ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीण सरकार की योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे। लेकिन शिविर में 14 विभागों के कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन


इसी दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, चंद्रभान पटेल और सुरेश पटेल के साथ दोपहर डेढ़ बजे मगरोन पंचायत पहुंचे। जहां कर्मचारियों की कुर्सियां खाली डली थी और हितग्राही परेशान हो रहे थे। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने तीन बजे तक कर्मचारियों के आने का इंतजार किया और जब कर्मचारी नहीं आए। वहां मौजूद पांच लोगों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया और इन कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए लिखा।
विज्ञापन


बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा, शिविर के नाम पर हो रही औपचारिकता से हितग्राही परेशान हो रहे हैं, जिससे जनता में सरकार और मुख्यमंत्री का संदेश ठीक नहीं जा रहा है। शासकीय खर्च भी हो रहा है, इसलिए सभी की उपस्थिति में पंचनामा बनवाया गया है, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें