फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कैलाश विजयवर्गीय पर मामला दर्ज, दिग्विजय बोले- कलाकारजी हताश और भटके हुए

Sun, 05 Jan 2020 09:34 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित 350 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर धारा 144 का उल्लंघन करने और संभागीय आयुक्त आकाश त्रिपाठी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के आरोप हैं। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर में शनिवार को माचिस बांटी। जिसपर कैलाश विजयवर्गीय की फोटो छापकर लिखा गया था कि यह शहर में आग लगाने के काम आती है।

विज्ञापन


शनिवार को विधायक संजय शुक्ला, कार्यकारी शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का कहना है कि विजयवर्गीय राज्य की शांति को भंग करना चाहते हैं। वे उत्तेजना फैलाकर प्रदेश शासन के खिलाफ विध्वंस की स्थिति पैदा करना चाह रहे हैं।

वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने विजयवर्गीय पर तंज कसते हुए कहा कि कलाकारजी हताश और भटके हुए हैं। बचपन से ही उन्होंने हिंसा और नफरत का रास्ता सीखा है। जिसकी वह राजनीति करते हैं। जिस किसी ने कानून के खिलाफ कहा है उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे बयान के पीछे उनका कोई कसूर नहीं है। बचपन से उन्होंने जो सीखा है वही तो करेंगे। उन्होंने सीएए और एनआरसी को लेकर मोदी-शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदीजी कुछ कह रहे हैं, अमित शाह कुछ कहते हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण में कुछ और बात कही जा रही है, भाजपा अध्यक्ष नड्डाजी कुछ और कह रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें