झाबुआ जिले के मेघनगर की इस घटना में महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मोटी होने के कारण उसके पति आरिफ ने उसे तलाक दे दिया। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, उनके दो बच्चे हैं। महिला ने कहा कि पतली न होने के कारण शादी के बाद से ही उनमें झगड़ा होने लगा था।
इसी वजह से आरिफ उसके साथ मारपीट करता था और मोटी कह कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पीड़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरिफ औरर उसकी माम हुस्ना बानो के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और तीन तलाक के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरिफ पुलिस की हिरासत में है।
वहीं, गुजरात के दाहोद के रहने वाले आरिफ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह तीन तलाक का मामला नहीं है। उसने कहा कि यह घरेलू विवाद का मामला है।