फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर जा रहे थे बहन के घर, नहर में गिरी कार, चार की मौत

Sun, 06 Aug 2017 02:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
जबलपुर से नागपुर जा रही एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। बताजा जा रहा है कि पाटन के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार में मौजूद एक व्यक्ति को पुलिस की सतर्कता से बचा लिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार में मौजूद लोग रक्षाबंधन के मौके पर जबलपुर से नागपुर राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे। पाटन के पास उन्होंने अपने एक और साथी को लिया और आगे बढ़े ही थे कि यह हादसा हो गया। 

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी कार सवारों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने में चार लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक की स्थिति सामान्य बनी हुई है। बता दें कि कार को क्रेन के सहारे नहर से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें