फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अहमदाबाद से यूपी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 11 घायल, पंचर बस को जैक लगाते वक्त ट्रक आ घुसा

Wed, 11 Jan 2023 11:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

बस में बैठे अधिकतर लोग गुजरात में मजदूरी और कंपनियों में काम करते हैं। हताहतों में ज्यादातर लोग यूपी के रहने वाले हैं। हादसे में बस के पीछे की तरफ बैठे 11 यात्री घायल हो गए। कंडक्टर संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने बीनागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बस हादसे में घायलों को गुना जिला अस्पताल लाया गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद से यूपी जा रही बस मध्यप्रदेश के गुना में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस कंडक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त पंचर बस का स्टाफ उसमें जैक लगा रहा था, तभी ट्रक पीछे आ घुसा।

विज्ञापन

हादसा चांचौड़ा-बीनागंज इलाके में बीनागंज से 14 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया गया है कि बस का टायर पंचर हो गया था। स्टाफ टायर बदलने के लिए जैक लगा रहा था। इतने में ब्यावरा की ओर से आ रहे ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के पीछे की तरफ बैठे 11 यात्री घायल हो गए। कंडक्टर संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने बीनागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

हताहतों में ज्यादातर लोग यूपी के
बस में बैठे अधिकतर लोग गुजरात में मजदूरी और कंपनियों में काम करते हैं। हताहतों में ज्यादातर लोग यूपी के रहने वाले हैं। बस क्रमांक UP 93/GT/1048  का थाना चांचौड़ा क्षेत्र अंतर्गत बीनागंज से आगे बरखेड़ा खुर्द गांव के करीब NH 46 (बीनागंज से करीब 14 किलोमीटर दूर गुना की ओर) पर टायर पंचर हो गया था। इसी बीच, ट्रक क्रमांक UP78/GT/7489 ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गुना लाया गया है। इनमें अमीश खान गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये यात्री हुए घायल
1. आमिश खान, निवासी चांदपुर फतेहपुर 
2. बृजेश श्रीवास, निवासी छतरपुर
3. बलराम राजपूत, निवासी फतेहपुर यूपी
4. राम गणेश आदिवासी, निवासी श्योपुर 
5. सत्यम प्रजापति, निवासी जालौन यूपी
6. अनिल श्रीवास, निवासी बांदा यूपी
7. मंगल केवट निवासी, जालौन यूपी
8. विनोद कुर्मी, निवासी दतिया
9. राजीव यादव, निवासी फतेहपुर 
10. मनोज यादव, निवासी फतेहपुर यूपी
11. चच्चू केवट, निवासी जालौन यूपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें